भारत माता की आरती व अमर शहीदों को पुष्पांजलि से मनाया बिटिया ने जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोना काल से उबरते हुए देश स्वाधीनता का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा था कि माँ भारती के सच्चे सपूत सेना के सीडीएस जनरल विपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पत्नी एवं सैनिक अधिकारियों समेत असमय वीरगति प्राप्त होने से देश स्तब्ध सा रह गया।भारत माता के वीरपुत्र कभी मरते नही अमर बलिदानी हो जाया करते हैं, हम कृतज्ञ देशवासी उन्हें नमन करते हैं।

उक्त विचार अमृत महोत्सव समिति सदस्य होम्योपैथी चिकित्सक डा उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने भारत माता की आरती व दिवंगत जनरल विपिन रावत व शहीदों को पुष्पांजलि देते समय ट्रांसपोर्टनगर में व्यक्त किये। नगर संयोजक सह नगर कार्यवाह सुनील दुबे ने बताया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा महानगर के सभी नगरों में अमृत महोत्सव के माध्यम से ऐसे बलिदानी सपूतों को याद किया जा रहा है जो इतिहास के पन्नो में खो गए मगर जन जन के मन मे उनकी याद अभी भी है। सहसंघ चालक शिशिर मिश्र ने बताया चिकित्सक डा उपेन्द्र मणि त्रिपाठी की पुत्री वैष्णवी त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर नगर में रथयात्रा निकाल कर भारत माता की आरती, वीरगति प्राप्त जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि व वंदेमातरम गायन किया गया।

ऐसे आयोजन बच्चों के मन मे अपने देश के सैनिक, सपूतों के प्रति श्रद्धाभाव एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने का सन्देश देते हैं। इस अवसर पर सम्पर्क प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, सहसंघ चालक शिशिर कुमार मिश्र, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख हरिश्चंद्र शर्मा, सुनील दुबे, प्रो ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी, एडवोकेट धीरेंद्र, इंजीनियर सौरभ, विवेक, ऋषि श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा, सुनील तिवारी, मोनू मिश्र, संतोष मिश्रा सहित नगर के परिवारों के बच्चे ,छात्र, पुरुष, महिलाएं उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya