छात्रा से मारपीट करने वाला दबंग युवक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घटना का वीडियो बनाने वाले नाबालिग बालक को भी पुलिस ने भेजा जेल

मिल्कीपुर। विद्यालय जा रही कक्षा 11 की छात्रा के साथ छेड़खानी व मारपीट करने वाले दबंग युवक सूरज सिंह सहित घटना का वीडियो बनाकर जिस नाबालिक बालक ने मामले को उजागर किया था, कुमारगंज पुलिस ने उसको भी बाल अपचारी बना कर जेल भेज दिया। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा बीते 29 अक्टूबर की सुबह लगभग 8ः30 बजे घर से विद्यालय साइकिल से जा रही थी रास्ते में पड़ोसी गांव पिठला के दबंग सूरज सिंह पुत्र हरिभान सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से खड़े थे।

जैसे ही छात्रा उनके करीब पहुंची सूरज सिंह ने रोककर छात्रा के बाल को पकड़कर गाली गलौज करते हुए थपड़ों से मारना पीटना शुरू कर दिया था । पिठला गांव निवासी कक्षा सात में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने घटना के दौरान पूरा वीडियो अपनी मोबाइल में बना लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, तमाम राजनीतिक दलों एवं समाजसेवियों द्वारा ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई तो आखिरकार कुमारगंज पुलिस नींद से जागी और पीड़िता छात्रा के परिजनों से संपर्क कर तहरीर ली , तहरीर के आधार पर पुलिस ने बालिका से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी सूरज सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने सोमवार को ही मुख्य आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने की बात कही थी। लेकिन अयोध्या पुलिस ने प्रेस नोट एक नवंबर को दिया जिसमें बताया गया है कि कुमारगंज पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा से मारपीट व छेड़छाड़ करने वाला आरोपी थाना क्षेत्र के पिठला चौराहे से हलियापुर बॉर्डर मार्ग पर खड़ा है। सूचना मिलते ही एनडीए चौकी प्रभारी संतोष मौर्या, उप निरीक्षक उमेश वर्मा, अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मनदीप चौधरी, अजय कुमार ,अनुज कुमार मौके पर पहुंच कर सूरज सिंह पुत्र हरि भान सिंह, विकास पुत्र बुद्धि राम व एक बाल अपचारी को पकड़ लिया, पुलिस की तलाशी में सूरज सिहं के पास से एक 315 बोर देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक सीज शुदा मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार सिटी बरामद किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में गरीबों व वंचितों के मंदिर किए गए उपेक्षित : सूर्यकांत पाण्डेय

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya