अयोध्या महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विरासत व पराम्परा को सदा संजोए रखने की आवश्यकता : कमल रानी वरूण

अयोध्या। भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति से अयोध्या महोत्सव का मंच गुलजार रहा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने दीप प्रज्जवलन के उपरान्त कहा कि कला व संस्कृति हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। हमारी इस विरासत व पराम्परा को सदा संजोए रखने की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन इसमें अपना महती योगदान देते है। प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ इस तरह के आयोजन आम जनता को लोकसंस्कृति व सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराते है।
महोत्सव के संयोजक विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि रामनगरी अयोध्या सांस्कृतिक दृष्टि से काफी समृद्धशाली है। मर्यादित जीवन जीने की पावन धारा का प्रवाह अयोध्या से पूरे विश्व में हुआ है। आयोजनो के माध्यम से यहां का सांस्कृतिक महत्व को आम जनता के बीच पहुंचने का यह प्रयास है। भारतीय शिल्पकलाकारों को यहां से एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान किया गया है। संस्कृति को विकसित करने के साथ आयोजन रोजगार सृजन का कार्य भी करता है। इसके उपरान्त आयोजित भजन संध्या में वाराणसी की ज्योति शर्मा व पंडित बृजमोहन तिवारी ने अपने भजनों के माध्यम से पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। दर्शक भाव बिहोर होकर भजनों को सुनते रहे। हास्य कवि शम्भू शेखर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगो को खूब हंसाया। शम्भू शेखर की कविताओं को सुनकर पूरी दर्शक दीर्घा करतल ध्वनि से गूंज उठी। इससे पूर्व अयोध्या महोत्सव न्यास के मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने प्राविधिक मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
शुक्रवार को दिन में कार्यक्रम की शुरुवात महोत्सव के मुख्य संयोजक व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन के द्वारा किया। उन्होने कहा कि महोत्सव में प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। जिससे उनकी कला में और निखार आ सके। सांस्कृतिक आयोजन में लोकसंस्कृति, कला, दर्शन, साहित्य, शिक्षा का समागम है। जिसे अयोध्या की महिमा और गरिमा के अनुरुप विकसित किया गया है। दीप प्रज्जवलन के दौरान विधायक शोभा सिंह चैहान, न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू मौजूद रहे। इस दौरान अवध इंटरनेशनल के बच्चों ने शिव तांडव व केटी पब्लिक स्कूल ने गुजराती फोग डांस की प्रस्तुति की। एचसीजे एकेडमी के बच्चो ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों की तालियां बटोरी। गुरुनानक एकेडमी द्वारा प्रस्तुत दुर्गा डांस ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, आकाश अग्रवाल, नाहिद कैफ, अनुजेन्द्र, ऐश्वर्या ठाकुर, बृजमोहन, अरुण द्विवेदी, मोहित मिश्रा, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अनु वर्मा, राघवेन्द्र, गिरीश, जतिन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya