अवध विवि के 25वें दीक्षांत समारोह पर हुई सांस्कृतिक संध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। 25वें दीक्षांत समारोह के अवसर डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवकानंद सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत आईआईटी के छात्र स्व्प्रिल त्रिपाठी द्वारा गणेश वंदना नृत्य से की गई। मुझे क्या बेचेगा रूपैया गीत पर रश्मि त्रिपाठी, शिवांगी श्रीवास्तव एवं नीलम पाठक ने समूह गायन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगोपचार विभाग की छात्र-छात्राओं में आकांक्षा, अंशिका, संध्या, अंचल, साधना, स्वेच्छा, आस्था, दीपेश, दीपशिखा, अक्षय, अश्विनी, अभिषेक, निहारिका, प्रीति, प्रियंका सोनम, ममता, बीना, दामिनी एवं कंचन ने योग नृत्य का संगीतमय मंचन किया। आईआईटी के छात्र-छात्राओं ने कलयुग का रावन विषय पर नाट्य प्रस्तुति कर श्रोताओं का मनमोह लिया। वही दूसरी तरफ आफरीन खान, अभिनव मौर्य एवं शिव आशीष ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को सराबोर किया। लिखें जो खत तुझे……बीसीए के छात्र कार्तिकेय पाण्डेय एवं गौरव श्रीवास्तव ने जन समूह को बाधें रखा। कार्यक्रम में शालिनी राजपाल, भावना बरयानी, साक्षी साधवानी, वंशिका कोटवानी, सुहाना रमानी, जय प्रकाश क्षेत्रपाल, सुरेश एवं अभिषेक ने सिन्धी इंण्डिया नृत्य की सामुहिक प्रस्तुति कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसी क्रम में परिसर के छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी लोकनृत्य की शानदार मंचन किया। शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के डॉ0 अनुराग पाण्डेय ने गीत प्रस्तुत किया। परिसर की छात्र-छात्राओं डोला रे…….,नैनो वाले ने………, ओल्ड इज गोल्ड……….मै तैनू समझावां कि………प्रस्तुति कर जनसमूह को तालियां बजाने का मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा होली खेले रघुबीरा…….पर शानदार होली नृत्य का प्रस्तुति किया गया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती लालिमा सिंह एवं कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 लक्ष्मण सिंह राठौर, प्रो0 राजीव बत्रा, प्रो0 आर0के0 मल, प्रो0 आर0एम0 खरवार, डॉ0 के0के0 सिंह एवं डॉ0 जगवीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेटकर किया। सांस्कृतिक संध्या का संचालन डॉ0 निखिल उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya