तीन साल बाद मिली सीटी स्कैन की सुविधा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया शुभारंभ

अयोध्या। 3 वर्ष से ज्यादा के इंतजार के बाद बुधवार को जनपद वासियों को सीटी स्कैन की सुविधा हासिल हो गई। अब जनपद के मरीजों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बुधवार को जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने मेडिकल कॉलेज में फीता काटकर सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल दर्शन नगर में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन कर डीएम झा ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। इमरजेंसी मरीजों को सीटी स्कैन रिपोर्ट दो घंटे और सामान्य मरीजों को अधिकतम 6 घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पूर्व से ही वेंटीलेटर से लेकर ट्रूनेट मशीन, डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड आदि जांचों की मशीनें उपलब्ध हैं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, कॉलेज के प्रचार्य प्रो. विजय कुमार के साथ सीएमएस डॉ अरविंद सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जीपीएस में हुई गुडलक पार्टी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya