भाकपा (माले) ने मनाया दमन विरोधी दिवस

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-नायब तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

अयोध्या। भाकपा (माले) ने वृहस्पतिवार को राज्यव्यापी आह्वान पर दमन विरोधी दिवस मनाया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में किसानों और आम जनता के मुद्दों की लोकतांत्रिक आवाज बन गए नेताओं पर योगी सरकार का दमन बढ़ता जा रहा है। वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनसराय के बैरवन गांव में किसानों की बिना सहमति के जबरिया भूमि अधिग्रहण का विरोध करने पर गत 16 मई को पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें कई किसान और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई।

पुलिस ने किसानों के घरों में तोड़फोड़ की। प्रशासन ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर 11 किसानों को जेल भेजवा दिया। सीतापुर में जनता के मुद्दों पर संघर्ष की लोकप्रिय आवाज बने भाकपा (माले) के प्रदेश स्तरीय नेता और हरगांव से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कामरेड अर्जुन लाल को जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट का नोटिस थमा दिया। इस जननेता को चुप कराने के लिए जिला बदर करने की कार्यवही पूर्व नियोजित है। जालौन में भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य और अखिल भारतीय किसान महसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुशवाहा को जालौन पुलिस द्वारा फर्जी व मनगढ़ंत मामले में फंसा दिया गया है। वहां पुलिस दहशत का माहौल बनाकर जनता के आंदोलन को रोकना चाहती है।

लखनऊ में लालकुआं स्थित भाकपा (माले) जिला कार्यलय में पुलिस गैर कानूनी हस्तक्षेप कर रही है। कार्यलय भवन से भाकपा माले को बेदखल करने की पुलिस प्रशासन द्वारा साजिश की जा रही है। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरनारत मेडलधारी महिला पहलवानों को न्याय मिले। यौन शोषण के आरोपी व पास्को एक्ट में नामजद कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाय। ज्ञापन सौंपने में भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, जिला प्रभारी अतीक अहमद, उमाकांत विश्वकर्मा, राम सिंह, राजेश वर्मा, आशीष कुमार, अजीज उल्ला अंसारी, अनंत राम आदि लोग शामिल रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya