मंहगाई, भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडे़गी भाकपा : अरविंद राज स्वरूप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करके देश में हिटलर शाही कायम करना चाहती है सरकार

 

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सहायक सचिव अरविंद राज स्वरूप ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करके देश में हिटलर शाही कायम करना चाहती है। श्री स्वरूप शहर के अवंतिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही । वे पार्टी के जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक के तौर पर जनपद आए थे। शनिवार को संपन्न जिला सम्मेलन के निर्णयों की भी जानकारी उन्होंने दिया।

उन्होंने बताया कि भाकपा में उपर से पदाधिकारी बनाने की प्रथा नहीं है। पार्टी में सभी स्तरों पर सम्मेलन के माध्यम से संगठनों का चुनाव होता है। सम्मेलन में हुएं फैसले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला सम्मेलन में इक्कीस सदस्यों की जिला कौंसिल का चुनाव किया गया है, जबकि जिला सचिव पद पर अशोक तिवारी सहायक सचिव शैलेंद्र सिंह के अलावा सात सदस्यों का मंत्रिपरिषद चुना गया है जिसमें अतुल सिंह, सूर्य कांत पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, राम तीर्थ पाठक, राम जी राम यादव तथा राम अवध यादव सदस्य चुने गए हैं।

भाकपा के राज्य सहायक सचिव अरविंद राज स्वरूप ने बताया कि पार्टी का राज्य सम्मेलन आगामी 23,24,25 सितम्बर को फतेहपुर खागा में आयोजित हैं जिसके प्रतिनिधि सूर्य कांत पाण्डेय, राम तीर्थ पाठक, अशोक तिवारी चुनें गए हैं। उन्होंने प्रदेश , देश की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 40 करोड़ लोगों को भोजन देने का दावा करने वालों को देश को इस दशा में पहुंचाने की शर्म नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भाकपा बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार तथा शोषण के खिलाफ लड़ाई लडे़गी।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन

श्री स्वरूप ने कहा कि समाज को बाटने के लिए साम्प्रदायिक, माहौल सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार अंग्रेजों की तर्ज पर देश को तोड़ने वाली हरकत पर उतारू है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समाज को एक रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेगी। इसके लिए हर स्तर पर विद्यार्थी युवकों को लामबंद किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya