चचेरे भाईयों व चाची ने युवक की पीट-पीट कर दी हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-’खंडासा थाना क्षेत्र के कृष्णानंद पांडेय का पुरवा मजरे डीली सरैया गांव का मामला

मिल्कीपुर-अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कृष्णानंद पांडेय का पुरवा मजरे डीली सरैया गांव में शुक्रवार की रात जमीन के विवाद में चचेरे भाईयों व चाची ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शनिवार सुबह करीब 9ः00 बजे इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना होते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग सहम उठे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

मृतक सचिन पांडेय (30) पुत्र रुद्र दत्त पांडेय का शुक्रवार सुबह खेत की जुताई को लेकर सगे चाचा जय नारायन पांडेय के बेटों सौरभ, शुभम और चाची आशा से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह अपनी क्लीनिक पर चले गए थे, रात वापस होने के बाद विपक्षी चचेरे भाइयों ने गाली गलौज शुरू कर दिया मना करने पर विपक्षी गणों जान से मार डालने की नीयत से उन पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया और सिर पर गंभीर चोटें आ गई। पत्नी ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उन्हें अयोध्या के एक निजी चिकित्सालय के बाद दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। होनहार युवक की मौत के बाद पत्नी और पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता और भाई लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं घटना के बाद घर आ रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी कीर्ति पांडेय की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक खंडासा सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पत्नी कीर्ति पांडेय की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya