विकास के लिए व्यापारियों व प्रशासन की बनेगी समन्वय समिति : डा. दिनेश शर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डिप्टी सीएम ने अयोध्या विकास की परियोजनाओं को लेकर व्यापारियों की समस्याओं पर दिया जबाब

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने अयोध्या में चल रही विकास की परियोजनाओं को लेकर अधिग्रहण व विस्थापन में व्यापारियों की शंकाओं का खुलकर जवाब दिया। उन्होने भाजपा अयोध्या विधानसभा के चुनाव कार्यालय में कहा कि जब तक व्यापारियों को स्थापित नहीं किया जायेगा उससे पहले उन्हें हटाया नहीं जायेगा। बिना सलाह के कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। छोटे व्यापारियों के लिए वेडिंग जोन बनाया जायेगा। व्यापारियों व प्रशासन की समन्वय समिति बनायी जायेगी। सहमति के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सबके विकास की समग्र योजना लायी जायेगी। इससे अयोध्या का व्यापार चार गुना से ज्यादा बढ़ जायेगा। यहां पूरे विश्व से लोग आयेंगे।

अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने पर यहां के लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष के जो वर्तमान विधायक है वह भी पूर्व हो जायेंगे। वह भूत हो जायेगे। 10 मार्च के बाद भूतों का क्रंदन सुनाई देगा। 10 मार्च के भाजपा की होली होगी। सकारात्मक मतदान हुआ है। जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। सरकार ने नकल विहीन परीक्षा करायी। 2017 के पहले यूपी केन्द्र की किसी भी योजना में प्रथम स्थान पर नहीं था। आज 50 से अधिक योजनाओं पर नम्बर वन पर है। यूपी में 3 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। चाढ़े चार लाख सरकारी, साढ़े तीन लाख संविदा व 1 करोड़ 60 लाख लोगो को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया। इस अवसर पर विधायक/प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, संयोजक मनमोहन जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya