सजायाफ्ता कैदी की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मण्डल कारागार में सजायाफ्ता कैदी की अचानक मौत हो जाने के बाद कारागार प्रशासन में हडकम्प मच गया। कारागार में सजा भुगत रहे 82 वर्षीय राम उजागिर पुत्र महावीर की तबियत शनिवार को प्रातः 11.30 बजे अचानक खराब हुई। कारागार प्रशासन कैदी को लेकर दोपहर 12.50 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां मौजूद डा. अंसारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन ने शव को मर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली पुलिस को मेमो भेज दिया है। कारागार प्रशासन का कहना है कि मृतक कैदी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है उनके आने की प्रतिक्षा की जा रही है।

इसे भी पढ़े  हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya