छप्पर रखने को लेकर हुआ विवाद महिला की मौत, 6 घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वारदात के बाद पुलिस छावनी बना बिशुनपुर सारा

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बिशुनपुर सारा में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी।वहीं तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटे आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भेजा।महिला सहित एक और कि हालत गम्भीर देखते हुये जिला चिकित्सालय भेज दिया। और छानबीन में जुटी हुई है।
वृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव निवासी राज कुमार तिवारी और महेन्द्र दूबे के परिवार के बीच चल रहे भूमि विवाद के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी निकल आयी। जिसे लेकर लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गये।घण्टा भर गांव में भगदड़ मची रही। सूचना पाकर पहुंची रौनाही पुलिस ने घायल महेंद्र की पत्नी सावित्री देवी उम्र लगभग 55 वर्ष सहित इनके पति व दो पुत्र लक्ष्मी 35 वर्ष व एक अन्य सहित दूसरे पक्ष से घायल उमेश चन्द तिवारी उम्र लगभग 60 वर्ष शिव मंगल 24 वर्ष राहुल 26 वर्ष आदित्य तिवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां साबित्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे।मामले की छानबीन सहित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर छावनी बना दिया गया है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि छ्प्पर रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में एक महिला की मौत हो गयी है। घटना की छानबीन में पुलिस जुटी है।आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya