– 51 किलो की माला पहनाकर ब्लॉक प्रमुख ने अपने शुभचिंतकों के साथ किया संत का स्वागत
रूदौली। महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी संत कमलनयन दास का पटरंगा मंडी में भव्य स्वागत हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के आवास पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे महंत कमलनयन दास ने कहा कि भगवान राम का भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। पूरे देश से भक्त अपनी समर्पण निधि देकर मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। नव्य अयोध्या के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर महंत ने संतुष्टि व्यक्त की। बता दे कि 8 फरवरी को मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का 44 वां जन्मदिन था।इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में संत कमलनयन दास के अलावा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र अवधेश पांडेय बादल गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा अवधेश पांडेय बादल अभय सिंह आकाश मणि त्रिपाठी आदि जिले के दिग्गज नेता सामिल हुए।सभी ने ब्लॉक प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके राजनैतिक क्षेत्र में प्रगति हेतु कामना की।इस अवसर पर करन त्रिपाठी शांति देवी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह शिव गोविंद पांडेय अनित शुक्ल आशीष तिवारी बब्बन शुक्ल आरिफ खान प्रधान संघ अध्यक्ष नसीम खां विजय मिश्र यतीन्द्र पांडेय आदि जिले के नेताओ व समाजसेवी ने हिस्सा लेकर राजीव तिवारी को 51 किलो की माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।