ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन बनाने पर किया विचार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिना मजबूत संगठन के पार्टी की मजबूती संभव नहीं

अयोध्या।कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा के संचालन में संगठन सृजन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन बनाने, उसे मजबूत करने, पार्टी के संदेश से लोगों को जोड़ने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में नव नियुक्त जिला कोआर्डिनेटर रामजी गिरी और फ्रंटल प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडे ने कांग्रेस के योगदान, संगठन की वर्तमान स्थिति आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नेताओं ने कहा कि बिना मजबूत संगठन के पार्टी की मजबूती संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जब देश, प्रदेश और जनपद की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं हमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने की जमीनी स्तर पर पहल करनी होगी। महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने कहा कि अब कांग्रेस संगठन में जो भी पदाधिकारी होंगे उसे बूथ स्तर पर अपनी निभानी होगी। शहर प्रभारी अमित जायसवाल ने बताया कि संगठन सृजन का अभियान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दिशा निर्देश के अनुरूप 100 दिनों तक चलेगा और इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी दल की जन विरोधी नीतियों को लेकर आम जनता के बीच जाएगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा फैजाबाद जिले में कांग्रेस पार्टी का पहले से ही मजबूत संगठन है और हम प्रदेश नेतृत्व के मनसा के अनुरूप शीघ्र ही बूथ स्तर पर कमेटी बना लेंगे। बैठक के अंत में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की मृत्यु पर मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़े  चेकिंग व रिचेकिंग का चक्र, है आवेशी-बाध्यता दुष्चक्र : डा. आलोक मनदर्शन

बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, कर्मराज यादव, बृजेश रावत, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर उमेश उपाध्याय डीएन वर्मा, जनार्दन मिश्रा ,जिओ हैदर, अंकित जैन, कल्लू शर्मा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, राजकुमार सिंह, राजकुमार पांडे, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, भीम शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडे कविंद्र साहनी, अरुण साहू आलोक खरे, प्रशांत पांडे, डॉ विनोद गुप्ता, पंकज सिंह, तारिक रुदौली,राम आशीष तिवारी, मदन बिहारी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya