कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र सबसे बड़ा हथियार : निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली में आयोजित हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

रुदौली। आज कांग्रेस के पास सबसे बड़ा हथियार प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञापत्र है जिसमें किसानों का कर्जा माफ गेहूं धान के मूल्यों में बढ़ोतरी छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन बिजली बिल हाफ 20 लाख रोजगार आंगनबाड़ी आशा बहुओं का मानदेय वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी संविदा कर्मियों का नियमितीकरण महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त महिलाओं को भी बस यात्रा मुफ्त महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण है उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी आदिनाथ मिश्रा ने की तथा संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रूदौलवी ने की।श्री खत्री ने कहा कि इसके अलावा भी रुदौली क्षेत्र में बड़े विकास कार्य कांग्रेस की ही देन है चाहे वह बड़ी-बड़ी सड़कें व रुदौली की ओवरब्रिज वह नगर पालिका की स्थापना दूरदर्शन टावर गांव में बिजली विद्युतीकरण हो।

डॉक्टर खत्री ने कहा सभी कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर उठे प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञापत्र को घर-घर पहुंचाएंगे जिससे लोग अवगत हो और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पंडित दयानंद शुक्ला जी को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजने का काम करें।कांग्रेस प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी समझ कर गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों युवाओं तथा महिलाओं के लिये की घोषणाओं को जन जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने मुझे मौका दिया अपने क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह

सम्मेलन को जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, मुजतबा खाँ, पूर्व जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप मिश्रा ,वरिष्ठ कांग्रेसी इरफान खाँ, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह,जलील अहमद, राजेश तिवारी,पी सी सी सदस्य कारिब करनी,राकेश बंशल,प्रताप बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र तिवारी,अतीकुर्रहमान सफ्फू,अकील खाँ, शकील भैसौली ,परमानन्द शुक्ला, निक्कू राम,शिवप्रकाश कसौधन,अनिल वर्मा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya