भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च पर निकले कांग्रेसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी को बनाया मुद्दा

अयोध्या। भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं जयंती पर महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों के साथ अन्याय आदि मुद्दों पर कांग्रेसजनों ने विरोध मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के कारण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, दिन प्रतिदिन खराब होती कानून व्यवस्था और किसानों के साथ अन्याय हो रहा। इन्हीं मुद्दों को “भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च”का आयोजन बीकापुर विधानसभा के सोहावल ब्लॉक में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में किया गया। इससे पहले कांग्रेसजन बड़ी संख्या में सोहावल नहर पर एकत्रित हुए जहां पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने संबोधित किया।

कहा कि आपकी यह ताकत स्पष्ट संकेत दे रही है कि आपने बदलाव की ठान ली है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में आपकी इस शक्ति से कांग्रेस का परचम लहराने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है।डॉ निर्मल खत्री के संबोधन के बाद जुलूस की शक्ल में मार्च कर ‘बहुत हुई महंगाई की मार, बदलेंगे अब ये सरकार’ ‘जब-जब किसान रूठेगा, भाजपा का अहंकार टूटेगा’ ‘निकलो तंग मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से’ ‘युवाओं को अधिकार दो, धमकी नहीं रोजगार दो आदि नारे लगाते हुए हाथों में सरकार विरोधी व महंगाई विरोधी प्ले कार्ड लेकर 4 किलोमीटर की पदयात्रा कर सोहावल तहसील पहुंचे। जहां विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने किया। सभा में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा प्रहार गरीब तबकों, किसान भाइयों, और ग्रहणीयों पर पड़ रहा है। युवा बेरोजगार वह हताश हैं।

इसे भी पढ़े  टीम इंडिया ने T20 WC 2026 में लहराया तिरंगा

किसानों को उनकी उपज का मूल नहीं मिल रहा है। प्रदेश में माफिया राज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसे में आम जनमानस कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। सभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पाण्डेय, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शैलेश शुक्ला शैलू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत, युवा नेता प्रदीप निषाद आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya