प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

अयोध्या। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी न होने एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बिना किसी अपराध गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। वक्ताओं का कहना था कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव किसानों का दुख दर्द बांटने जा रहीं थीं।

रास्ते मे ही उनकी असंवैधानिक तौर से गिरफ्तारी की गई। अपने नेता की रिहाई को लेकर लगातार आंदोलनरत कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर युवा नेता दिनेश यादव की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम… ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजन गाते हुए सत्याग्रह प्रारंभ किया। जिसका संचालन जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राम अभिलाख पाण्डेय, भगवान बहादुर शुक्ला, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम चरित्र वर्मा, फूलचंद यादव, उमेश उपाध्याय, छविराज यादव, महंत जयमंगल दास, राम नरेश मौर्य आदि कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। अंत में अगुवाई कर रहे दिनेश यादव ने इतनी बड़ी संख्या में आने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।तत्पश्चात मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी को कूच किए। पहले से ही बड़ी संख्या में गांधी पार्क को घेरे हुए कई थानों की पुलिस बल ने इन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया तब कांग्रेसजनों और पुलिस बल में झड़प हुई परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की रिहाई के लिए कटिबद्ध रुके नहीं और“किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार करो“ “प्रियंका गांधी को रिहा करो“ “पुलिस के बल पर तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी“आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी

रोडवेज के आगे से सभी को गिरफ्तार कर बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां कांग्रेसजन इस जिद पर उतारू थे कि उन्हें जेल भेजा जाए। प्रशासन ने उन्हें सूचना दी गई राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर किसानों से मिलने की अनुमति दे दी गई है। इस सूचना पर गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा की आखिर सरकार देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं आंदोलन से घबराकर घुटने टेक दिया है। शाम को सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

रिहाई से पूर्व लखीमपुर में मारे गए किसान भाइयों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। सत्याग्रह में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता वीरू तिवारी, राम बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रंजीत सिंह, वेद सिंह कमल, राम सागर रावत, नीलम कोरी, विजय पाण्डेय, राजदेव वर्मा, शैलेन्द्र यादव, अजमल खलील,अशफाक खान, राजेश तिवारी बाबा, विनोद यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद र

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya