बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला लालटेन जलूस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश में, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महंगी बिजली का बिल वापस की मांग को लेकर कांग्रेस निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों ने मसोधा ब्लॉक में लालटेन जलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया लालटेन जलूस स्टेट बैंक से शुरू होकर रानी सती मंदिर होते हुए मासोधा ब्लॉक के उत्तरी छोर तक गया, जुलूस में शामिल कांग्रेश जन नारा लगा रहे थे“ यह देखो मोदी का खेल ,महंगी बिजली महंगा तेल“ और बिजली की वृद्धि वापस लो ,वापस लो के नारे लगा रहे थे ।जिला प्रवक्ता श्री पाठक ने बताया जुलूस में शामिल प्रमुख लोगों में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिपाल वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रभान वर्मा ,जनार्दन सिंह, पंकज सिंह, डॉ रवि कांत श्रीवास्तव, श्याम करण वर्मा वाजिद अली, तनवीर अहमद ,अब्दुल हकीम ,अमरजीत, राजेंद्र तिवारी ,अरुण सिंह, हरिनारायण सिंह ,मनोज, सचिन आदि प्रमुख लोग थे।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya