कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए शुरू किया सेवा सत्याग्रह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पाटी कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत गरीबों जरूरतमंदों को खाना खिलाया जायेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों में भोजन पैकेट वितरित किया। भोजन वितरण का शुभारंभ प्रदेश सचिव सुशील पासी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के कारण उत्तर प्रदेश की गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है लेकिन अंत में विजय सेवा अवश्य की होगी इस सेवा सत्याग्रह की थीम सेवा की होगी व विजय हम सब में लल्लू अजय रखी गई है जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सेवा करने वालों को लाख सलाखों के पीछे डाल दे सरकार परंतु वह कभी भी गरीब मजदूरों की मदद करने से उनको रोक नहीं पाएगी क्योंकि यह ईश्वर की देन होती है। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ में बताया सेवा सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए “कांग्रेस का सिपाही,गरीबों का भाई“ नारे के साथ आज से जरूरतमंदों में भोजन वितरित करने की शुरुआत कर दिया है। उन्होंने बताया भोजन कार्यक्रम आज से 12 जून तक चलेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,विजय पाण्डेय,चंद्रपाल चतुर्वेदी,रामकरन कोरी,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,उमेश उपाध्याय,अब्दुल हकीम,अमरजीत रावत,अजीत वर्मा,वीरेन्द्रआदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya