कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों को किया नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोधया। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में शहीद स्तंभ पार्क पहुंचकर भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने क्रांति दिवस का स्मरण कराते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को क्रांति का ऐलान किया गया जिसके कारण 9 अगस्त का े“अगस्त क्रांति दिवस“ के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास है कि 4 जुलाई 1942 के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया कि अगर अंग्रेज अब भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ देशव्यापी पैमाने पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया था। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,वरि.नेता अब्दुल हकीम,शैलेंद्र मणि पांडे,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्या,पिछला वर्ग अध्यक्ष मंशाराम यादव,बृजेश रावत,कमलेश यादव,केसरी कुमार मिश्रा,बलवीर सिंह कोरी,आजाद रावत,दिनेश चौधरी,अमरजीत रावत,जितेंद्र पांडे, शिवम यादव आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya