मेधावी छात्राओं को कांग्रेसियों ने किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– हाईस्कूल में निष्ठा यादव व इण्टर में स्मृति उपाध्याय ने किया जिला टॉप

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 12वीं की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्मृति उपाध्याय तथा हाई स्कूल में प्रदेश में 10 वा तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निष्ठा यादव को उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस जनों ने सम्मानित किया।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, उमेश उपाध्याय ,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, बाबू रामकरण कोरी, रामेंद्र त्रिपाठी आदि ने उपरोक्त छात्राओं के घर पहुंच कर उन्हें स्मृति चिन्ह व मिठाई देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya