-
आम आदमी का गला काट रही मोदी सरकार: डाॅ. निर्मल खत्री
-
सड़क पर उतरकर बंद करायी व्यापारियों की दूकानें
फैजाबाद। डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत बंद कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की अगुवाई में सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराया जिसमें व्यापारियों का पूरा सहयोग रहा ,तत्पश्चात चैक में जनसभा जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिस का संचालन अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा मोदी सरकार डीजल पेट्रोल मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके सरकारी खजाना भरने के नाम पर आम आदमी का गला काट रही है ,यह जनविरोधी सरकार पड़ोसी देशों को तो सस्ते में डीजल पेट्रोल देती है पर अपने देशवासियों पर भारी टैक्स लादकर उन्हें बेहाल करती है उन्होंने कहा कांग्रेस के समय में मामूली बढ़ोतरी पर भाजपा नेता बैलगाड़ी यात्रा कर विरोध जताते हुए कांग्रेस को कोसते रहते थे आज वह दिन भूलकर संवेदनहीन हो गए हैं उन्होंने कांग्रेसजनों द्वारा गांधीवादी तरीके से सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने के लिए बधाई दी साथ ही व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों को बंद कर सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत शहर को चार सेक्टर में बांटी गई जिम्मेदारी के तहत रिकाबगंज चैराहे पर जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह ,युवक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, पीसीसी सदस्य असद अंसारी, युवक कांग्रेस के उमर मुस्तफा ,रामकरण कोरी ,सुरेंद्र सिंह फतेहगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,पीसीसी सदस्य एवं महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष करन त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,पंकज जायसवाल ,ओम प्रकाश सिंह ,अंकित जैन ,सुरेंद्र अग्रहरि तथा रीड गंज चैराहे पर प्रदेश सचिव सुनील पाठक ,जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक, पीसीसी सदस्य चेतनारायण सिंह, जिला महामंत्री फ्लावर नकवी ,मोहम्मद दानिश जिया ,मंसाराम यादव, सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता ,संजय वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, तथा गुदड़ी चैराहे से कांग्रेस का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर खलील अहमद ,छात्र संगठन अध्यक्ष शाहनवाज खान ,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान ,नाजिम हुसैन ,कवींद्र साहनी ,मुनीर आब्दी ,नागा राम लखन दास ,शैलेंद्र मणि पांडे ,सरदार मनिंदर सिंह ,उमेश यादव ,संगीता सोनकर ,धर्मवीर दुबे ,राकेश तिवारी ,पार्षद संजय पांडे आदि के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन मुख्य मार्गो से होते हुए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद कराने की अपील के साथ चैक पहुंचे !कांग्रेसजन बंद में मिले समर्थन से उत्साहित रहे इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारा लगाया गिरता रुपया महंगा तेल ,यह देखो मोदी का खेल। नरेंद्र मोदी होश में आओ ,महंगाई पर रोक लगाओ आदि नारे लगाते हुए चैक घंटाघर पहुंचे जहां एक जनसभा आयोजित की गई। श्री पाठक ने बताया उक्त कार्यक्रम में कर्म राज यादव, महमूद अहमद ,बाल गोविंद वर्मा ,अनिल तिवारी, अनिल सिंह ,अशोक कनौजिया, हरजीत सलूजा ,मंसूर खान, फरीद सलमानी, शिवपूजन पांडे ,मुस्लिम शेख, सेवा दल की अर्चना तिवारी, खुशबू बानो ,पूरन शर्मा नीलम शर्मा , एसपी चैबे ,सुधीर प्रदीप ,घनश्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनिक, ,अवधेश तिवारी ,चंचल सोनकर ,मोहम्मद अनस, अशोक राय ,राम बक्श रावत, सुनील सिंह, सौरभ सिंह, देव प्रकाश वर्मा, सियाराम वर्मा ,हृदय नारायण मिश्रा ,अब्दुल हकीम, जफर हसन, मोहम्मद बशीर, अब्दुल कलाम ,दयाशंकर तिवारी, आलोक, राजू सोनकर आदि प्रमुख लोग रहे।