पदयात्रा कर कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा से जताई गई खुशी

अयोध्या। तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर कांग्रेसजनों ने शनिवार को पदयात्रा निकालकर विजय दिवस मनाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के किसान और कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी 3 कृषि कानून के खिलाफ लगातार आंदोलित रही है। आंदोलन में 600 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दी। उनके आंदोलन को असफल करने को मोदी सरकार द्वारा जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से प्रहार किया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार किसानों की आवाज बन कर किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी शक्ति के साथ विरोध में खड़े रहे। और उन्होंने पहले ही कहा था कि सरकार चाहे जितनी भी ताकत लगा ले लेकिन किसान और कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। मोदी सरकार को किसानों को आगे झुकना पड़ा और अपने यह तीन काले कानून को वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। अयोध्या कांग्रेसजनों ने इसे किसान विजय दिवस के रुप में मनाया। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा तक पदयात्रा की। प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और अहंकारी मोदी सरकार की हार है।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा इस अहंकारी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है बल्कि किसान भाइयों एवं कांग्रेस द्वारा चलाए जा आंदोलन से घबराकर एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी फायदा लेने के लिए यह घोषणा की है। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि किसान विजय दिवस पदयात्रा में प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,शरद शुक्ला, अब्दुल हकीम, राजेश तिवारी, रामनरेश मौर्य, अजीत वर्मा, भीम शुक्ला, विनोद यादव, अमरजीत रावत, श्रीनिवास शास्त्री, शत्रोहन कोरी, राजेश पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya