अयोध्या । कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का 73वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केक काटा और कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। कांग्रेसियों ने सोनिया के दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें त्याग की प्रतिमूर्ति बताया । कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्षअजमल खलील की अगुवाई में चौक में गरीब मजदूरों में मिष्ठान का वितरण किया गया , मिठाई खाने पर प्रसन्न एवं उत्साहित मजदूरों एवं गरीबों ने सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा लगाया और कहा आज देश में एक ऐसी लेडी जो कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है जिसने त्याग और बलिदान की मिसाल कायम कर हिंदुस्तान की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी कुर्सी प्रधानमंत्री कुर्सी को लात मार कर यह साबित किया कि देश के लिए हम क्या कर सकते हैं ।इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक , अकबर अली मेजर ,कबिंद्र साहनी ,अशोक कनौजिया , वेद सिंह कमल ,बृजेश सिंह चौहान, मंसाराम यादव,आनंद तिवारी दीपू ,फ्लावर नकवी, मंसूर खान ,मुशीर खान ,चांद ,मुमताज अहमद ,सफीक खलील, मोहम्मद अहमद टीटू , आदर्श तिवारी ,प्रेम पांडे ,अब्दुल हकीम ,अमरजीत रावत, मतीउल्लाह, मोहम्मद शमी ,मोहम्मद नसीर, अकरम खलील ,शकील खलील, मोनू, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
सोनिया गांधी का कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया जन्मदिन
9
previous post