अयोध्या। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका जी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हो से प्रभावित होकर आई अनन्या पोद्दार और अनुष्का पोद्दार ने केक काटा और कांग्रेस जनों ने राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस निरंतर मजबूत हो रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका जी की सर्व समाज के लिए बनाई गई नीति का असर दिखाई पड़ेगा और कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
महानगर अध्यक्ष कमल ने कहा प्रियंका का आगमन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर रहा महिलाओं युवाओं बेरोजगारों के हित में बनाई गई उनकी नीतियां निसंदेह समाज के हर वर्ग पर असर कर रही हैं। महानगर प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहां जहां अन्य दल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे वही आदरणीय प्रियंका गांधी गरीब किसान मजदूर नौजवान बेरोजगार के हितों की आवाज उठाने के लिए निरंतर सड़कों पर संघर्ष कर रही।
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला विजय पांडे, अशोक कनौजिया, नीरज शर्मा, डी एन वर्मा, अभ्युदय सिंह, डॉ. विनोद ,आरिफ , धर्मेन्द , प्रवीन श्रीवास्तव, आशीष यादव, सुशील यादव ,चंचल सोनकर आदि उपस्थित रहे।