बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पी सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में मवई ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर पद यात्रा निकाली। पद यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।पद यात्रा ग्राम डीह से शुरू हुई जो देवइत चौराहा ,रामपुर जनक,अमौनी,हरचंदपुर,शिवा का पुरवा होते हुए उमापुर पहुंच कर एक सभा मे तब्दील हो गयी। पद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये जा रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि आज बढ़ती हुई महंगाई से जनता परेशान है।भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं डीजल,पेट्रोल तथा रसोईगैस के दाम बढ़ने से आम जनता बेहाल है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव विजय पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी,मुनीशा मिश्रा,गौरव शुक्ला, शिवकुमार मौर्या, राम कृष्ण शुक्ला, पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या, गया प्रसाद,सर्वेश तिवारी,दीपक दुबे,भुट्टू शुक्ला, महेश तिवारी,सुरेश तिवारी,सद्दाम हुसैन,राम शंकर शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya