तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओ को सौंपी गयी जिम्मेदारी
गोसाईगंज-अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे के शगुन मैरिज हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह ने किया। श्री सिंह ने बताया कि आगामी 8 जनवरी को शगुन मैरिज हाल के मैदान में प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सासंद निर्मल खत्री मौजूद रहेगे।
सम्मेलन की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी जा चुकी है। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है।मोदी जी के राज में कटोरा सबके हाथ में,जिस तरह से आमजनता का उत्पीडन हुआ है किसी के राज में नही हुआ।नौजवान,महिला, युवा,व्यापारी पूरी तरह से त्रस्त है। आज किसानो का धान नही बिक रहा है,डीजल पेट्रोल और देशो की अपेक्षा में महंगा है,महिलाओ का उत्पीडन हो रहा है। योगी बाबा के राज में जनता त्रस्त है।2022के चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।राजेश तिवारी बाबा ने कहाकि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कारंवा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
लडकी हूँ लड़ सकती हूँ के नारे के साथ आमजनता के बीच उतर चुकी है।आने वाले समय में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। हमारी सरकार लडकियों को स्कूटी,स्मार्टफोन,निःशुल्क बस सेवा,किसानो का कर्जा माफ़,गरीब परिवार को साल में तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क,आंगनबाड़ी कार्यदात्रियों को10 हजार का मानदेय,कोरोना काल में पीड़ित दूकानदारो को25हजार की एक मुश्त सहायता देगी। नगर अध्यक्ष अहमद कुरैशी ने कहाकि आने वाला समय कांग्रेस का है।
इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठां के साथ जुटकर पार्टी की नीतिओ को आमजनता के बीच पहुंचाने का काम करे। उक्त अवसर पर अशोक सिंह,ईश्वरदास जायसवाल,महमूदहसन,मनोज जायसवाल,शकील रहमानी,,दयाशंकर तिवारी,हृदय नारायण मिश्र,भारत वर्मा,राजदेव वर्मा,आशीष गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसी लोग मौजूद रहे।