कांग्रेस सभी सीटों पर उतारेगी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशियों को बनाये विजयी : वीरेंद्र चौधरी

अयोध्या। जिला पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाय सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी उत्तर प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी का निर्देश है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ अपनी पूरी शक्ति लगाकर जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनावे उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय कमला नेहरू में आयोजित पंचायत चुनाव हेतु तैयारी की समीक्षा बैठक में कही जिसकी अध्यक्षता एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह व संचालन पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया। श्री चौधरी ने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों का आह्वाहन करते हुए कहा हमें एकता आपकी तालमेल बनाकर जिला पंचायत का चुनाव जीतना है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका गांधी के आशाओं के अनुरूप कार्य करके सभी सीटों की भागीदारी सुनिश्चित करें एवं कांग्रेस की विजय पताका लहराने का काम करें। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी अयोध्या प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा की जनपद में सक्रियता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बराबर संवाद की भी सराहना की। प्रदेश सचिव जिला प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के दिशा निर्देश अनुसार पूरी सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक के उपरांत प्रदेश सचिव नियुक्त हुए सुनील पाठक व कर्मराज यादव का पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,पूर्व संगठन मंत्री अशोक सिंह,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,उपेंद्र सिंह लल्लू,मुनीर खां,महेश वर्मा,हरिपाल वर्मा,घनश्याम त्रिपाठी,राम बहादुर सिंह,राम अभिलाख पांडे,जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मौर्य,शैलेंद्र पांडेय,संजय कुमार तिवारी,अनिल सिंह,आशुतोष सिंह शानू,उमेश उपाध्याय,अम्बरीस कुमार पांडे,महमूद अहमद,रामकरन कोरी,भीम शुक्ला,आशीष यादव,आरिफ आब्दी,अब्दुल हकीम,बृजेश रावत,सुरेंद्र सिंह सैनिक,मोहम्मद आरिफ,अजीत वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव,राजकुमार सिंह,प्रभात यादव,रामचरित्र मौर्य,निक्कू राम कोरी,बलबीर सिंह कोरी,मुन्ना,बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव,वीरेंद्र सैनी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya