कांग्रेस शहीद राजकुमार यादव की बीमार मां के इलाज उठाएगी खर्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आर्थिक मदद देने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में रामनगरी अयोध्या के रानोपाली निवासी शहीद राजकुमार यादव के परिजनों से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही शहीद की बीमार मां का आजीवन इलाज खर्च उठाने की बात कही। उ.प्र. कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर गुरूवार को भारत माता के महान सपूत शहीद राजकुमार यादव के परिजनों से मिलने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री एवं प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा पहुंचे। परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता दी। तत्पश्चात पत्रकार वार्ता कर पदाधिकारियों ने बताया कि शहीद की मां कैंसर से पीड़ित हैं जिनके इलाज की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस वहन करेगी। कहा कि एक शहीद ही नहीं बल्कि किसी भी जरूरतमंद, गरीब, बेसहारा के लिए कांग्रेस मदद करती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, प्रदेश सचिव/प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, एआईसीसी राजेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, कांग्रेस नेता शरद शुक्ला, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, प्रदेश सचिव सुनील पाठक समेत अन्य कांग्रेस जन शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya