पूरा बाजार में चला कांग्रेस सदस्यता अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लड़की हूं, लड़ सकती हूं स्लोगन पर प्रदेश में चल रहा अभियान

अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा स्लोगन ’लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर पूरा बाजार ब्लाक क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया। अयोध्या की सदर विधानसभा क्षेत्र (275) में चलाए गए अभियान में रीता मौर्य तथा राम नरेश मौर्य के नेतृत्व में गांवों में महा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार किसानों को खाद बीज सोसाइटी पर उपलब्ध नहीं है को लेकर के कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन भी किया। चेताया गया अगर अगले एक हफ्ते में हालात में सरकार ने व्यवस्थागत सुधार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में, किसान हित में सड़कों पर आंदोलन करेगी। सदस्यता अभियान पूरे जिले में युद्ध स्तर पर चल रहा है। पार्टी की मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर के मिशन 2022 चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  श्रेष्ठा शर्मा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय व बुतुल फातिमा को मिला तृतीय स्थान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya