किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नायब तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन

अयोध्या।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया । नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा को ज्ञापन दिया। यह प्रदर्शन प्रदेश में किसानों को यूरिया खाद, सिंचाई हेतु बिजली व पानी की भीषण कमी तथा खाद की कालाबाजारी के विरोध में था।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की बदहाली को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आज प्रदेश का अन्नदाता किसान खुद को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार ने मुफ्त बिजली और किसानों की आय दुगुनी करने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस किसानों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।“ पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा तथा बृजेश रावत ने कहा आज जब खरीफ की फसल की बुआई हो रही है, उस वक्त बिजली कटौती और यूरिया की किल्लत ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है।

यह सरकार की घोर विफलता है और इसका जवाब जनता जरूर देगी। महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा तथा महिला नेता नाजिश फातिमा ने कहा किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है और निजी दुकानों पर कालाबाजारी के जरिए उन्हें लूटा जा रहा है। कांग्रेस किसानों के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।“ कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव जिओ हैदर ने किया।

इसे भी पढ़े  बाग बिजैसी के प्रभावितों ने विधायक वेद गुप्ता से की मुलाकात, पुनर्वास की लगाई गुहार

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा ,धीरेंद्र नाथ वर्मा, फ्लावर नकवी, सुरेंद्र प्रतापसिह,जिओ हैदर, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,अशोक कुमार राय ,डॉ विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कनौजिया, अवधेश तिवारी ,प्रेम कुमार पांडे,देव कुमार वर्मा ,अशोक कुमार शर्मा कल्लू, अनूप सिंह वीरू, भीम शुक्ला, अनिल सोनकर ,विकास मिश्रा, फिरोज अंसारी, शुभम सोनकर ,आदर्श यादव आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya