-कहा-जनता के मत का अपमान करने वालों को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं
अयोध्या। जिला तथा महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या ने नगर निगम से गांधी पार्क तक वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ कैंडल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा इस कैंडल मार्च का उद्देश्यलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा जनता के साथ हुए विश्वासघात के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि यह कैंडल मार्च केवल विरोध का प्रतीक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। जनता के मत का अपमान करने वालों को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हम संविधान और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए संघर्षरत रहेंगे।“ पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा हरजीत सिंह सलूजाने कहा देश में आज जो स्थिति है, वह लोकतांत्रिक परंपराओं और जनादेश की भावना के विपरीत है।
फैजाबाद के हर गली-मोहल्ले से जनता इस मार्च में शामिल होगी और यह संदेश देगी कि वोट चोरों को गद्दी छोड़नी ही होगी। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडे, अशोक कनौजिया तथामहंत जय मंगलदास ने कहा हमारा यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक होगा। कैंडल मार्च के माध्यम से हम जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाएंगे और यह जताएंगे कि जनता के साथ किया गया विश्वासघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उक्त कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा ,जय मंगलदास ,शैलेंद्र पांडे ,पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,राजकुमार पांडे ,बृजेश रावत, राम अवध पासी, बसंत मिश्रा ,जिओ हैदर, नाजिश फातिमा, अवध बिहारी लाल ,आसाराम जागरथ, कमलेश यादव, अशोक कुमार राय ,जनार्दन मिश्रा, विशाल दुबे ,अनिल सोनकर, मनीष सिंह ,आकाश केसरवानी, शिवकुमार गुप्ता, जगदीश गौड़ ,विकास मिश्रा, फरीद अहमद, मोहम्मद आमिर, आशुतोष शांडिल्य, रामानंद चौहान शिव विहार , रामचरित्र मौर्य, डॉक्टर विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय रामेंद्र त्रिपाठी विजय यादव सुरेंद्र प्रताप सिंह ,धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, राम बक्श रावत, हुजैफा असलम आदिउपस्थित रहे।