केरल की प्रचंड जीत पर कांग्रेसियों ने जताया हर्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व्यक्त की प्रसन्नता

अयोध्या।केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  हर्ष व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। केरल की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और जनकल्याण के पक्ष में मतदान किया है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है, जो भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केरल की जनता ने विकास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा जहां एक ओर केरल में कांग्रेस की विजय के बाद खुशी और उत्सव का माहौल है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिकता के बढ़ते प्रभाव के कारण हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक राजकुमार पांडे, कविंद्र साहनी, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, चंचल सोनकर विशाल दुबे  आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya