कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर कांग्रेसियों ने केक काट कर तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की ऐतिहासिक पदयात्रा की तथा आमजन के समस्याओं से अपने को जोड़ा। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा जिस तरह गांधी जी ने दांडी यात्रा के माध्यम से अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया था उसी तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस देश को केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार से निजात दिलाने का कार्य करेगी।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा आज पूरे देश में राहुल गांधी विपक्ष की आवाज बन चुके हैं। पूरे भारतवर्ष में सत्ताधारी दल के विरुद्ध आम आदमी की आवाज अगर कोई उठा रहा है तो वह सिर्फ राहुल गांधी उठा रहे हैं। जहां सारा विपक्ष केंद्र की सरकार से डरकर शांत होकर बैठा है और सिर्फ चुनाव के अलावा आम दिनों में सत्ताधारी दल के विरुद्ध बोलने से बचता है वही हमारे नेता राहुल गांधी ईडी और सीबीआई के डर को दरकिनार कर इस तानाशाही सरकार के विरुद्ध आम जन की आवाज को संसद से सड़क तक उठाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा , पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राजकुमार पांडे,युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, पीसीसी सदस्य राम अवध , एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत, नाजिश फातिमा, पंकज सिंह, करण त्रिपाठी,प्रेम प्रकाश पांडे धीरेंद्र नाथ वर्मा,प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ विनोद गुप्ताविजय यादव धर्मेंद्र सिंह फास्टर रविंद्र कोरी,बृजेश वर्मा ,बुद्धि पाल वर्मा, अमन, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें सभी अधिकारी : राजेश कुमार

राहुल गांधी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा पाठ व हवन-पूजन


मिल्कीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नगरपंचायत कुमारगंज के हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ और राहुल गांधी की दीर्घायु और समृद्धि के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने किया। हवन-पूजन के उपरांत सभी ने राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन और उनकी राजनीतिक सफलता की कामना की। आयोजन के अंत में मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

शिवपूजन पांडे ने इस अवसर पर कहा राहुल गांधी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और सामाजिक न्याय के लिए उनकी लड़ाई हर कार्यकर्ता को प्रेरित करती है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर यह धार्मिक आयोजन उनकी लंबी उम्र और देश सेवा के लिए हमारी शुभकामनाओं का प्रतीक है।कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार और दृष्टिकोण देश को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, पीपीसी सदस्य संजय तिवारी, दिनेश शुक्ला, अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे, सुभाष तिवारी, शैलेश शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, फूलचंद यादव, बृहस्पति मणि पांडे, कृष्ण देव शर्मा, विकास सिंह विकी , महेश सिंह, अर्जुन वर्मा सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में आहुति दी।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya