विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। कांग्रेस जनों ने लखनऊ में युवा विवेक तिवारी की पुलिस कर्मी द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में अ.भा.कांग्रेस के सदस्य प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक माधव प्रसाद की अगुवाई में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए नायब तहसीलदार अयोध्या को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वर्गीय विवेक तिवारी के परिजनों को 1 करोड का मुआवजा व उनकी पत्नी को सम्मानजनक नौकरी, उनके बच्चों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था करने,हत्यारोपी को कड़ा से कड़ा दंड देने एवं सिंचाई मंत्री द्वारा घटना के बाद शर्मनाक बयान दिए जाने पर उनकी बर्खास्तगी की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया इससे पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में बढ़ते अपराध,बेलगाम पुलिस की कार्यशैली से आम आदमी भयभीत व बेहाल है कांग्रेस नेताओं ने कहा जब रक्षक ही भक्षक बनेगा तब आम आदमी कहां जाएगा। भाजपा के शासनकाल में जिस प्रकार से अपराध बढ़े हैं वह सरकार की नाकामी को पूरी तरह से दर्शाता है केवल झूठे बयान व इन के बहादुर मंत्रियों के कथनी करनी को जनता जान चुकी है एवं इसका जवाब आने वाले समय में इनको देगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अ.भा. कांग्रेस के सदस्य उग्रसेन मिश्रा,उ.प्र. कांग्रेस सदस्य मोहम्मद शरीफ,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,वरि.नेता दिनेश सिंह,कवीन्द्र साहनी,मंशा राम यादव,मोहम्मद दानिश जिया,सुनील कृष्ण गौतम,युवक कांग्रेस के उमर मुस्तफा,सेवादल के संजय वर्मा,अशोक का कन्नौजिया,मोहम्मद आरिफ,अवधेश तिवारी,मोहम्मद अहमद टीटू,महेन्द्र चतुर्वेदी,आशीष यादव,चंचल सोनकर,खुशबू बानो,निक्कू राम कोरी,जफर हसन बब्लू, मोहम्मद नौशाद,वीरेन्द्र सैनी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya