प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में नई पहचान बना रही कांग्रेस : निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल का किया गया स्वागत

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नई पहचान बना रही है जिससे युवाओं महिलाओं का विशेष रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है। उक्त विचार पार्टी कार्यालय पर आयोजित नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के सम्मान समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हे भरोसा है कि नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अयोध्या महानगर में नए लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को नई पहचान देंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा नवनियुक्त अध्यक्ष वेद सिंह की अगुवाई में महानगर में कांग्रेश मजबूत होकर उभरे ऐसा विश्वास है नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष बे द सिंह कमल ने कहा पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ में उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने में वह कोई कसर नहीं रखेंगे महानगर में कांग्रेस पार्टी को महानगर के सभी कांग्रेसी जनों के सहयोग से नई पहचान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा महेश वर्मा, करम राज यादव , शैलेंद्र मणि पांडे, जय मंगल दास , श्रीनिवास शास्त्री, किशोरी रमण अग्रवाल ,धर्मवीर दूबे,संजय तिवारी, नीलम कोरी, शालिनी पांडे ज्योति श्रीवास्तव राजकुमार गुप्ता बृजेश कुमार रावत, विजय पांडे दिनेश शुक्ला अवधेश तिवारी अशोक राय जनार्दन मिश्र सुरेंद्र सिंह फौजी आशुतोष पांडे विकास शुक्ला फिरोज अंसारी दिनेश सिंह अवधेश सिंह प्रमोद तिवारी भरत किशोर हरजीत सिंह सलूजा, शरद शुक्ला, विजय यादव मंशाराम यादव दानिश जिया, अंकित जैन धीरेंद्र सिंह कवींद्र सहनी आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya