कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ : केशव प्रसाद मौर्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस व गठबंधन पर साधा निशाना

मिल्कीपुर। फैजाबाद लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की नन्दौली अमानीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांगे्रस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस को मौका मिल गया तो कश्मीर को थाली में सजाकर पाकिस्तान के हवाले कर देंगे। गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश ने पहले पिता से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली और बाद में पार्टी। जो अपने पिता व चाचा का नहीं हुआ तो वह बुआ का क्या होगा सपा सिर्फ अराजकता फैलाती है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में कश्मीर से धारा 370 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है जो कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही दोनों कार्य अतिशीघ्र किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार 55 वर्षों में जो कार्य नहीं कर पासह हैं उस कार्य को नरेंद्र मोदी सरकार ने पाँच वर्ष में करके जनता को दिखा दिया है। चुनावी जनसभा में दर्जनों की संख्या सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा थामा।
डिप्टी सीएमस ने कहा कि मोदी सरकार गोली का जवाब गोले से दे रही है 2014 के चुनाव में मोदी लहर थी 2019 केेे चुनाव में मोदी सुनामी है मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी में विकास की गंगा बह रही है मां लक्ष्मी साइकिल व हाथी से नहीं आने वाली उनका निवास स्थान ही कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि मैं भी बूथ कार्यकर्ता था आज मैं प्रदेश का उपमुख्यमंत्री हूं जैसे मैं प्रदेश का उपमुख्यमंत्री हूं वैसे हमारे सभी बूथ कार्यकर्ता भी अपने आप को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मानकर चलें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, रूदौली विधायक रामचन्दर यादव, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, बीकापुर विधायिका शोभा सिंह चैहान, मिल्कीपुर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, ओम प्रकाश तिवारी, बब्लू पासी, बैजनाथ बैश्य सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya