कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल प्रशासन पर लगाया गम्भीर आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-बीमार बंदियों को बिना धन उगाही के अस्पताल नहीं भेजा जाता, मुलाकात पर्ची में भी वसूली की जाती है

अयोध्या। जिला कारागार से जमानत के पश्चात रिहा होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल से रिहा होने के पश्चा कहा कि उन्हें आमजन की आवाज उठाने पर उनके ऊपर सत्ता पक्ष के दबाव में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया जिस पर उन्होंने आत्म समर्पण कर माननीय न्यायालय से जमानत ली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा वह लगभग दो सप्ताह तक मंडल कारागार में रहे इस दौरान मंडल कारागार में बंदियों की जो दुर्दशा देखी उससे मन विचलित हुआ और जेल अधीक्षक के व्यवहार के बारे में जो सुना और देखा वह कल्पना से परे था। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को ऐसा खराब भोजन दिया जा रहा जो जानवरों के खाने लायक भी नहीं रहता। कारागार में बंदियों का धन उगाही के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा एचआईवी पॉजिटिव बंदियों को भी सामान्य बंदियों के साथ रखा जाता है। यहां तक की बीमार बंदियों को बिना धन उगाही के अस्पताल नहीं भेजा जाता। मुलाकात पर्ची में भी वसूली की जाती है।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेशसरकार, जिलाधिकारी अयोध्या तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय अध्यक्ष को पत्र भेज कर मंडल कारागार के अधीक्षक व उनके अधीनस्थ के करतूत की उच्च स्तरीय जांच करा कर दंडित किए जाने की मांग की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya