धूमधाम से मना कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को किया गया सम्मानित

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर ध्वजारोहण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़ी धूमधाम से एवं बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। गोष्ठी के पूर्व पांच वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस के प्रति उनके किए गए कार्यों के लिए उन्हें माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में डॉक्टर खलील अहमद, आदिनाथ मिश्रा ,भिखारी राम ,अरविंद कुमार शास्त्री व दुलीचंद आर्य रहे। इस मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस के 134 वां स्थापना दिवस पर हम संकल्प ले की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 60 वे अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिसकी नियत ही सर्व धर्म सद्भाव व राष्ट्रीयता रही है उसे मजबूत बना कर पुनः देश में स्थापित कराएंगे। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व महानगर प्रभारी सुनील पाठक ने कहां कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस जनों को देश की आजादी में हुए बलिदान लोगों की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए हमें कांग्रेस की विचारधारा को जमीन पर उतारने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर भी करना पड़े तो उसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे! पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक व पीसीसी सदस्य एवं महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने कहा देश के प्रति कुर्बान होने का जो जज्बा कांग्रेस में रहा है हमें उसे आत्मसात कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना होगा तभी सच्चे मायने में हम कांग्रेस पार्टी के असली सिपाही कहलाएंगे! कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा ,उग्रसेन मिश्रा ,एसपी चौबे ,शिवपूजन पांडे ,रामानुज तिवारी,मधु पाठक,संजय तिवारी, बृजेश सिंह चौहान,घनश्याम तिवारी,इकबाल मुस्तफा , जगदीश श्रीवास्तव, अनिल सिंह ,नाजिम हुसैन ,अनिल तिवारी ,वेद सिंह कमल ,सेवा दल के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता ,श्रीमती शालिनी पाण्डेय,दिनेश शुक्ला, करण त्रिपाठी ,बिलाल अंसारी ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,कविंद्र साहनी, चंद्रभान वर्मा,राजकुमार सिंह, विजय पांडे ,नीलम कोरी ,भगवान बहादुर शुक्ला,प्रवीण श्रीवास्तव,सुनील कुमार सिंह ,दिनेश सिंह ,चंद्रपाल चतुर्वेदी ,धीरेंद्र सिंह, हजारी प्रसाद,सुरेन्द्र सैनिक, मंशा राम यादव,राम उजागर तिवारी, बाल गोविंद वर्मा ,पिंटू वर्मा, सुनील कोरी, प्रताप बहादुर सिंह, संतोष तिवारी,, विजय यादव, प्रेम कुमार प्रियदर्शी ,डॉ विनोद गुप्ता, बाल गोविंद वर्मा ,अकरम खलील ,नबी अहमद आदि प्रमुख लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya