लोस प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया निर्मल खत्री का स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फैज़ाबाद लोकसभा से सांसद रहे डॉ. निर्मल खत्री को पुनः लोकसभा प्रत्यासी बनाये जाने के बाद शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आफाक अहमद भोलू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने डॉ खत्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेट किया तथा उनका मुंह मीठा करा कर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ खत्री का स्वागत करने वालों में मोहम्मद फैज, मुस्तकीम, इरशाद अहमद, रिजवान अहमद, दयाराम ,नरेंद्र, संत प्रसाद, अंजनी कुमार, श्याम बाबू, घनश्याम, बैजनाथ हरिमोहन, शिव राम, राम सागर, राम प्रकाश, गोरख प्रसाद, मदनलाल, संतोष कुमार, बंसीधर, जगदीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya