एटक राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु दास गुप्ता के निधन पर हुई शोक सभा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद, राष्ट्रीय सचिव, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुरु दास गुप्ता के निधन पर पार्टी की जिला कौसिल ने शोकसभा किया। सभा की अध्यक्षता का आफताब अहमद रिजवी एवं संचालन जिला सचिव का राम तीर्थ पाठक ने किया। सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन एवं व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वह इमानदारी, त्याग की मुर्ति थे, उन्होंने मजदूर हितों में लंबा संघर्ष किया। उन्होंने सांसद रहते हुए कभी वेतन नहीं लिया, उसे पार्टी फंड में जमा कर देते थे। लोगों ने उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शोकसभा में का जमुना सिंह, सूर्य कांत पान्डेय, संपूर्णानंद बागी, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश चतुर्वेदी, देवेश ध्यानी, राज कपूर, आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya