-अवध कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या। विगत दिनों अयोध्या नगर निगम के ठेकेदार घनश्याम साहू का स्वर्गवास हो गया था। इसी क्रम में बुधवार को अवध कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाण्डेय द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर निगम अयोध्या के सामने पार्क में किया गया तथा स्वर्गीय घनश्याम साहू की श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने किया तथा संचालन भानु सिंह द्वारा किया गया उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय साहू को श्रद्धांजलि अर्पित किया! प्रमुख रूप से विकास साहू वीरू सिंह शिवम् साहू सिद्धार्थ सिंह कल्लू सिंह उपसभापति व पार्षद रिंकू सिंह मन्नू राहुल सिंह शुभम सिंह नरेश गुप्ता अमित कुमार राधेश्याम साहू शिवमोहन अभय सिंह आलोक सिंह राजेश सोनकर गोविंद साहू सौरभ साहू और विभिन्न साथी मौजूद रहे।