दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चिन्तित समिति पदाधिकारी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

निर्मलीकुण्ड में जल की भारी कमी

फैजाबाद। आगामी 19 अक्टूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु विसर्जन स्थल निर्मलीकुण्ड में जल की भारी कमी हो जाने से चिन्तित केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि इतने कम जल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सम्भव नहीं है। इस समस्या के समाधान हेतु ए0डी0एम0 सिटी विन्ध्यवासिनी राय ने नगर निगम, सिंचाई विभाग फैजाबाद के सरयू नहर खण्ड, सिंचाई खण्ड के अधिकारियों एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल निर्मलीकुण्ड का निरीक्षण किया। विसर्जन हेतु पर्याप्त मात्रा में जल की भारी कमी को देखने के पश्चात् ए0डी0एम0 सिटी ने नगर निगम, सरयू नहर खण्ड एवं सिंचाई खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते निर्मलीकुण्ड में पर्याप्त जल भर दिया जाये ताकि विसर्जन कार्य सकुशल सम्पन्न हो सके। मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से केन्द्रीय समिति के विजय गुप्ता, गगन जायसवाल, प्रेमनाथ राय, जे0एन0चतुर्वेदी, डाॅ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, सुप्रीत कपूर, अखिलेश पाठक एवं संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने ए0डी0एम0 सिटी से अनुरोध करते हुये कहा कि पूर्व के वर्षाें के भांति इस वर्ष भी विसर्जन के लिये कम से कम 70 मीटर चैड़े घाट की व्यवस्था होनी चाहिए एवं कम से कम 6 फिट गहरे जल की उपलब्धता रहने पर ही विसर्जन का कार्य कुशलता से रात्रि 2-3 बजे तक सम्पन्न हो सकेगा। निरीक्षण में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, चीफ निरीक्षक क्षितिज मिश्रा, शिवराज एवं सोमनाथ तथा सरयू नहर खण्ड फैजाबाद के अधिशाषी अभियन्ता जयसिंह, सहायक अभियन्ता संजय कुमार शुक्ल, अवर अभियन्ता जितेन्द्र यादव एवं सिंचाई खण्ड फैजाबाद के सहायक अभियन्ता रामरूप प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya