कामरेड जमुना सिंह की प्रथम स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। ट्रेड यूनियन व वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे कामरेड जमुना सिंह की प्रथम स्मृति दिवस पर उनके पैतृक गांव  भदौली बुजुर्ग मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके द्वारा किए गए संघर्षो को याद किया गया।   सभा की अध्यक्षता रणविजय सिंह ने तथा संचालन अखिलेश चतुर्वेदी ने किया।

भाकपा राज्य कौंसिल के सदस्य कामरेड अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि कामरेड जमुना सिंह गरीबो, मजदूरो, कर्मचारियो के नेता थे और हर परिस्थिति मे उनके साथ खड़े रहते थे। जमुना सिंह के संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनौस के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह ने कहा कि वर्तमान में स्व.जमुना सिंह जैसा व्यक्तित्व होना बहुत ही कठिन है।

भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, एनटीपीसी बिजली कर्मचारी यूनियन के नेता लक्ष्मी नारायण पटेल, भाकपा माले जिला प्रभारी अतीक अहमद, अनिरुद्ध प्रताप मौर्या, शेर बहादुर शेर, विनोद सिंह, अनिल सिंह, चन्द्र देव सिंह, देवी दीन कनौजिया, खुशीराम गुप्ता, राम कृपाल जायसवाल, गिरीश सिंह, शिव प्रसाद सिंह आदि नेताओ ने सम्बोधित किया।

अंत मे कामरेड जमुना सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम मे आए सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya