कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा एक शब्दावली: संतोष शुक्ल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग लैग्वेज पर हुआ विशेष व्याख्यान

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग लैग्वेज पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता संतोष शुक्ला निदेशक आसकी कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान, अयोध्या रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 के0के0 वर्मा ने की।
व्याख्यान में मुख्य वक्ता संतोष शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को बढ़ती कम्प्यूटर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा एक शब्दावली है। विशिष्ट कार्यों को करने के लिए कम्प्यूटर या कम्प्यूटिंग डिवाइस को निर्देश देने के लिए व्याकरण के नियमों का एक सेट है। प्रोग्रामिंग भाषा में उच्च स्तरीय भाषाओं जैसे सी, सी0प्लस प्लस, कोबोल, जावा, फोट्रान, ए0डी0ए0 एवं पास्कल है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रोग्रामिंग भाषा में की-वर्ड का एक अनूठा सेट होता है जो शब्द इसे समक्षता है। प्रोग्रामिंग लैग्वेज के बेसिक जानकारी और जटिल प्वाइन्टर पर सहजता पूर्वक छात्र-छात्राओं को तकनीकी जानकारी दी।
विभागाध्यक्ष प्रो0 के0के0 वर्मा ने बताया कि कम्प्यूटर विज्ञान दुनियां की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी उपहारों में एक है। कम्प्यूटर भाषा की सहायता से वैज्ञानिक शोध, संचार प्रणाली, अन्तरिक्ष कार्यक्रमों पर सटीक जानकारी मिल पाती है। छात्र-छात्राओं के ज्ञानार्जन के लिए विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई जानकारी महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर डाॅ0 अश्वनी कुमार, डाॅ0 विवेक अम्बलानी के साथ पी0एच0डी0 कोर्स-वर्क कर रहे छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya