गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दाश्त : जितिन प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोकनिर्माण मंत्री ने फतेहगंज ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

अयोध्या। लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 0.79 किलोमीटर लम्बे तथा 69 करोड़ 36 लाख 45 हजार की लागत से बनने वाले फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। राजकीय इंटर कालेज में शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह के दौरान उन्होने कहा कि अधिकारी व ठेकेदार यह समझ ले कि गुणवक्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। जनता के धन का दुरुपयोग होगा तो सरकार सख्त कारवाई करेगी।

उन्होने कहा कि जनपद में 7 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। रामनगरी अयोध्या की झलक हम दक्षिण में रामसेतु के रुप में देखते है। जिसको गूगल व नासा कह चुके है कि वह मानव निर्मित है। अयोध्या का विकास खास प्राथमिकता में रहता है। हम उसी दिशा में चल रहे है। 2030 तक अयोध्या में 5 करोड़ पयर्टक आयेंगे। जाम की समस्या से निटपने में फ्लाईओवर बड़ी भूमिका निभायेगा। रामनगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। यूपी में पिछले 30 से 35 वर्षो में कोई सरकार दुबारा नहीं आयी। हमारा सौभाग्य है कि भगवान राम की कृपा से यह सरकार दुबारा प्रचंड बहुमत के साथ आई। ऐतिहासिक जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। अयोध्या नगरी का कायकल्प किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि 2011 की तुलना में 2019 में गरीबी आधी हो गयी। हम नये भारत निर्माण की ओर बढ़ रहे है। कार्यक्रम का समापन करते हुए महापौर ऋषिकेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत शत्रुह्न के नाम से प्रवेश द्वार बनाये जाय। जो कि पीडब्लूडी विभाग के अर्न्तगत आता है। इस अवसर पर विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

इससे पहले लोकनिर्माण मंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री का भाजपा ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, डा अमित सिंह चौहान, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, शिवेन्द्र सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभय सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिवाकर सिंह, अंकुर सिंह, गौरव सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, अमित गुप्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya