नगर निगम कार्यालय नए भवन में ले जाने का जताया संकल्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ने नगर निगम की बीते वर्ष की उपलब्धियों पर की चर्चा

अयोध्या। महापौर मं. गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि जब लोग सो रहे होते हैं तो नगर निगम जागकर सफाई कर रहा होता है। उन्होंने बीते वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योजनावद्ध ढंग से कड़ी मेहनत कर नगर निगम की साख बढ़ाने के लिए आभार जताया। वह तिलक हाल में बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश भर के लोग जब यहां आते हैं तो वह भी सफाई की तारीफ करते हैं। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को लेकर संवेदनशीलता बरतने पर पार्षदों की तारीफ की। कहा कि स्थानीय सरकार आपके द्वार अभियान के तहत गली-मोहल्ले में जाकर जनसमस्याएं सुनीं गई। महापौर ने उम्मीद जताई कि 10 लाख की आबादी का मानक लागू होने से अब नगर निगम को और अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नए संकल्प और नई उम्मीद के साथ नए भवन में प्रवेश करेंगे।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। स्वच्छता की रैंकिंग में निरंतर सुधार हुआ है। दीपोत्सव एवं महापौर सम्मेलन का सफल आयोजन कर निगम की गरिमा बढ़ाई। संचालन अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने किया। इस मौके पर उप सभापति राजेश गौड़, जयनारायण सिंह ’रिंकू’, विशाल पाल, चंदन सिंह, अनुज दास, अपर आयुक्त भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र सिंह, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya