जरूरतमंदो को वितरित किया कंम्बल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान ग्रामीण अंचलों से आये हुए लगभग 80 दिव्यांग एवं असहाय जरूरत मंदो को कंबल वितरित कर लांभवान्वित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम गोपाल पाण्डेय एवं संचालन कमलेश मिश्रा ने किया। ट्रस्टी अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि लाभार्थियों में मिल्कीपुर के विभिन्न ग्रामों देवरिया, नौहड़िया, भुलनापुर, सफदलभारी, तरमा गंगा राम का पुरवा, भीम का पुरवा एवं संडौली से आए हुए जरूरतमंद थे। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सहयोग एवं मौजूद लोगों में अमित श्रीवास्तव, मोहित सिंह बी0पी0 स्थानीय विद्यालय के अध्यछ रामगोपाल पांडेय, विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल पांडेय, खेल प्राशिक्षक रवीन्द्र पाण्डेय, जी0 डी0 इंटर कॉलेज के प्राचार्य रोहित मिश्रा,मिथलेश मिश्रा, अवंतिका श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, सकुन्तला मौर्या, शालू यादव एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  आतंकी हमले के बाद सपा ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर आयोजित की शोकसभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya