रायबरेली फोरलेन पर कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पुलिस ने पीएनसी कर्मचारियों के सहयोग से बाधित यातायात को कराया बहाल


मिल्कीपुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र के खिहारन गांव में रायबरेली फोरलेन पर बृहस्पतिवार रात 8 बजे एक कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परख़च्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही की दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कार सवार अखिलेश गुप्ता ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे तभी अचानक तेजगति ट्रैक्टर ट्राली अपनी लेन बदलने लगी जिससे उनकी कार को ट्राली की साइड लग गई और दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वह चंदईतारा गांव में आयोजित भंडारे में सपरिवार शामिल होने के बाद वापस बारुन चौराहा अपने घर जा रहे थे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीएनसी कर्मचारियों के सहयोग से कुछ समय के लिए बाधित यातायात को बहाल कराया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या धाम में 25 नवम्बर से निरंतर गूंजेगी राम धुन : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya