पूरा ब्लॉक में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गरीबों के प्रति समर्पित है केन्द्र व प्रदेश सरकार : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। पूरा ब्लाक में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता थे। शासन की तरफ से प्रति जोड़े को लेकर 51 हजार खर्च किया गया। जिसमें 35 हजार खाते में, 10 हजार के सामान के साथ 6 हजार अन्य खर्चो के मद में दिया गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। बेटियां अपने परिवार पर बोझ न बने इसके लिए बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ सामूहिक विवाह की व्यवस्था की गयी है। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत तथा गैस कनेक्शन प्रदान किया है। किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। इस अवसर पर हरभजन गौड़, शिवनारायन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा, बीडीओं केडी गोस्वामी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  लूट-डकैती व धोखाधड़ी में सपा जिपं सदस्य समेत आठ गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya