-विधि विधान पूर्वक श्री गुरू वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला दर्शन नगर परिसर में होगा संपन्न

अयोध्या। श्री गुरू वसिष्ठ सेवा न्यास अयोध्या के संयोजन में १०१ बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान पूर्वक श्री गुरू वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला दर्शन नगर परिसर में आगामी ६ फरवरी को संपन्न होगा उक्त जानकारी गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के निदेशक डॉ दिलीप सिंह व यज्ञोपवीत संस्कार के संयोजक आचार्य दुखहरण नाथ मिश्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी,
गुरुकुल के निदेशक व न्यास के मंत्री डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार में बतौर यजमान श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के संरक्षक श्री राम बल्लभा कुंज के अधिकारी पूज्य राजकुमार दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी वा विमर्श के राष्ट्रीय संयोजक मुकुल कानितकर वा न्यास के अध्यक्ष, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित होंगे,
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य दुःख हरण नाथ मिश्र के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार में सभी बटुकों के पूरे परिवार सहित उनके निकट संबंधियों, शिक्षा विद,गुरुकुल के सहयोगी, गुरुकुल प्रबंध समिति के सदस्य नगर के संभ्रांत नागरिको को आमंत्रित किया गया है।